ndtvtoday online Mumbai : अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK)को मलाड पुलिस ने विवादित ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि उसे आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा. एक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल खान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। इससे पहले उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर निशाना साधते हुए विवादित ट्वीट किए थे। वह बॉलीवुड फिल्मों पर अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। केआरके ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर कमल राशिद कुमार कर लिया है।
Maharashtra | Kamal Rashid Khan arrested by Malad Police over his controversial tweet in 2020. He was arrested after he landed at Mumbai Airport. He will be presented before Borivali Court today: Mumbai Police
— ANI (@ANI) August 30, 2022
(Pic – Khan's Twitter account) pic.twitter.com/7gjG3sZ43G
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केआरके के खिलाफ 2020 में केस दर्ज किया गया था. इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। केआरके ने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई प्रोजेक्ट भी प्रोड्यूस किए हैं। वह बिग बॉस का भी हिस्सा थे। बॉलीवुड दबंग अभिनेता सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे को नेगेटिव रिव्यू दिया था। इस वजह से सलमान ने केआरके के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की रोक लगा दी थी।